नाई समाज विकास समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर
रांची, सितम्बर 4 -- बुंडू, संवाददाता। अरूणालया बैंक्वेट हॉल, बुंडू में शुक्रवार को नाई समाज विकास समिति की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रमाणिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति का विस्तार पूरे झारखंड में करने, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने, पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने तथा क्षेत्रीय समितियों की नियमित मॉनिटरिंग करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने समाज के विकास एवं उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाकर शिक्षा और रोजगार के माध्यम से उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में महासचिव दिनेश चंद्र प्रमाणिक, कोषाध्यक्ष उमाकांत गौतम, पूर्व अध्यक्ष सुनील प्रमाणिक, पूर्व कोषाध्यक्ष सुबोध प्रमाणिक, संरक्षक शिवशंकर हजाम, ब्रजकिशोर प्रमाणिक, वीरेंद्र प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.