बोकारो, दिसम्बर 8 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बुंडू पंचायत सचिवालय भवन में राष्ट्रीय नाई महासभा की एक बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिसमें जिले भर से संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता उमा शंकर ठाकुर मौजूद रहे। प्रदेश सचिव ठाकुर ने कहा कि नाई समाज को संगठित होकर अपनी सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक प्रगति के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने की आवश्यकता है। संगठन तभी मजबूत होगा जब समाज के लोग अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर उन्होंने कहा कि सरकार तक अपनी मांगों को प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए आंदोलन ही सबसे सशक्त माध्यम है। अगली बैठक आगामी 13 दिसंबर को तेनुघाट गेस्ट हाउस में आयोजित की जाएगी।...