नाई समाज को शिक्षा और रोजगार से जोड़ना जरूरी : नवीन जयसवाल
रांची, मई 9 -- रातू, प्रतिनिधि। चौरासी महासभा के बैनर तले जिला नाई समाज, रांची की 84वीं वार्षिक महासभा का आयोजन शनिवार को ठाकुर बगीचा, आमटांड़, रातू में किया गया। कार्यक्रम में हटिया विधायक नवीन जयसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महासभा को संबोधित करते हुए विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि नाई समाज को संगठित होकर शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने युवाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और नई तकनीक से जुड़ने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज को कुरीतियों को छोड़कर बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने प्रखंड स्तर पर संगठन मजबूत करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि समाज पहले अधिक संगठित था, लेकिन आज बिखराव दिख रहा है, जिसे जोड़ने की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- जिला नाई समाज रांची की 84वीं महासभा आज इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.