मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा पश्चिम जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने मंगलवार को नाई समाज के जिलाध्यक्ष राजकुमार ठाकुर नंदवंशी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर अंग वस्त्र और फूल माला से सम्मानित किया। उस दौरान नाई समाज के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। उन्हें भी सम्मानित किया गया। इस दौरान राजकुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न से सम्मानित किया। इससे प्रेरित होकर समाज के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा पर विश्वास जताया और सदस्यता ग्रहण की। मौके पर केशव चौबे, महेंद्र ठाकुर, होरिल ठाकुर, रामाधार ठाकुर, शिवनाथ ठाकुर नंदवंशी, रंजीत ठाकुर, दिग्विजय शर्मा, मुकेश ठाकुर, महेश ठाकुर आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.