रांची, मार्च 29 -- रातू,प्रतिनिधि। 84 महासभा जिला नाई समाज का वार्षिक महाअधिवेशन नौ मई को ठाकुर बगीचा रातू में होगा। जिला नाई समाज की बैठक रविवार को ठाकुर बगीचा रातू में हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए रवि ठाकुर ने कहा कि वार्षिक अधिवेशन में नाई समाज के विकास पर चर्चा और युवक-युवतियो के विवाह पर विचार किया जाएगा। युवा अपने बायोडाटा के साथ समाज की बैठक में शामिल होकर अपने विचार रखे। वही अजय ठाकुर ने कहा कि जिला नाई महाअधिवेशन में महिलाओ की भागीदारी पर चर्चा होगी। बैठक में दिलीप ठाकुर, राजकिशोर ठाकुर, सुरन ठाकुर, अजय ठाकुर, द्वारिका ठाकुर, राजु ठाकुर, राहुल ठाकुर, मनीष ठाकुर, रोहित ठाकुर, आयुष ठाकुर, सुधीर ठाकुर, बीरेन्द्र ठाकुर सहित नाई समाज के गणमान्य लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...