जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- अखिल भारतीय जमशेदपुर नाई संघ ने एक भोजपुरी गीत में आपत्तिजनक बोल को लेकर गायक गणेश यादव के खिलाफ आज डीसी ऑफिस के सामने धरना-प्रदर्शन किया। संघ का आरोप है कि भोजपुरी गीत के माध्यम से पूरे नई समाज को नीचा दिखाया गया है, जो आपत्तिजनक है और वे इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसी मामले को लेकर आज उपायुक्त कार्यालय के समक्ष घंटों धरना-प्रदर्शन किया गया और नारेबाजी की गई। बाद में उपायुक्त को लिखित ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कहा गया है कि सोशल साइट यू-ट्यूब पर चल रहे गीत के माध्यम से नाई समाज के पारिवारिक व्यवसाय को बदनाम किया गया है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: अश्लील गाने के विरुद्ध नाई समाज ने की थाने में शिकायत इस मामले में गीत को यू-ट्यूब से हटाने और संबंधित गायक गणेश यादव लाजवाब के खिलाफ जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने...