गढ़वा, जनवरी 23 -- गढ़वा। गढ़वा प्रखंड के तिवारी मरहटिया गांव निवासी सह नाई संघ गढ़वा के पूर्व उपाध्यक्ष कामेश्वर ठाकुर की पत्नी शकुंतला देवी का देहांत शुक्रवार दोपहर हो गई। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। इधर निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव शोक की लहर दौड़ गयी। लोग अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे और परिवार के लोगों को सांत्वना दी। बसंत पंचमी के दिन जहां पूजा पंडालों में बज रहे भक्ति गानों से पूरा गांव का वातावरण भक्तिमय था, वहीं उनके निधन से सन्नाटा छा गया। शकुंतला अपने पीछे सात बेटी, नाती-पोता सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.