नाई महासभा ने की दोषी को फांसी, दो करोड़ मुआवजे की मांग
मऊ, अगस्त 6 -- मऊ, संवाददाता। गोरखपुर में 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में गुरुवार को राष्ट्रीय नाई महासभा के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। महासभा ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपकर दोषी सिपाही को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, आवास और सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजमणि प्रसाद ने इस घटना को अत्यंत जघन्य बताया। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो समाज में अपराधियों के हौसले बढ़ेंगे। ज्ञापन में आरोपी के खिलाफ त्वरित न्यायिक प्रक्रिया अपनाकर फांसी की सजा दिलाने, पीड़ित परिवार को दो करोड़ रुपये की सहायता राशि, स्थायी आवास तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.