नाई के बाल काटने से इनकार के आरोप पर विहिप का हंगामा
शाहजहांपुर, सितम्बर 13 -- निगोही। जिन्दपुरा गांव में एक वाल्मीकि समाज के युवक के बाल काटने से इनकार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन समुदाय विशेष के युवक नाई का काम करते हैं। उन्होंने वाल्मीकि युवक के बाल काटने से मना कर दिया। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गांव पहुंचकर विरोध जताया और हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही नाई दुकानें बंद कर वहां से चले गए।गांव निवासी सोनू वाल्मीकि ने बताया कि वह आठ सितंबर को बाल कटवाने के लिए गांव में नाई की दुकानों पर गया था। आरोप है कि नाइयों ने उसके बाल काटने से इनकार करते हुए कहा कि उसके बाल काटने के बाद गांव के लोग नाराज हो जाते हैं। सोनू ने इसकी जानकारी विहिप कार्यकर्ताओं को दी।रविवार को विहिप कार्यकर्ता गांव पहुंचे और नाइयों से सोनू के बाल काटने को कहा, लेकिन उन्होंने इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.