नाईट क्रिकेट में बलीपुर- रामचंद्रपुर की टीम बनी विजेता
लखीसराय, जून 24 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के पटेलपुर के पक्का पुल के समीप के मैदान में गत मंगलवार की रात में सीमित ओवरों के नाइट मैच टूर्नामेंट के फाइनल में बलीपुर-रामचंद्रपुर की टीम विजयी रही। पटेलपुर की टीम उप विजेता रही। उप विजेता टीम ने पहले बल्लेबाजी कर के 143 रन बनाए थे। रामचंद्रपुर की टीम ने दो विकेट से अंतिम ओवर में विजय प्राप्त कर ली। वार्ड पार्षद व स्थायी समिति के सदस्य अमृत भाई पटेल के संयोजन में हुए इस मैच में प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप,सीओ स्वतंत्र कुमार,पुलिस अधिकारी एस ए आलम,खुर्शीद आलम, मणिकांत यादव आदि ने उद्घाटन व कप वितरण किया। प्रिंस कुमार,कृष पटेल,निवास,सूरज,राहुल गुलशन कुमार आदि ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.