नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट में कोंच ने नेवधी को हराया
गया, जून 13 -- गांधी इंटर स्कूल कोंच में शुक्रवार की रात से नाईट क्रिक्रेट टूर्नामेंट की शुरुआत की गई। इसका टिकारी एसडीएम प्रवीण कुंदन,मुखिया दिलीप चन्द्रवंशी व बीडी शर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कोंच प्रमियम लीग बैनर तले नाईट टूर्नामेंट का पहला मैच नेवधी व कोंच के बीच खेला गया। कोंच की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 48 रन बनाया। जवाब में नेवधी की टीम ने खेलते हुए 35 रन पर ऑल आउट हो गया। इस टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें भाग ली है। 17 जून को इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला होगा। इस मौके पर बीडी शर्मा,गिरजेश शर्मा,रिंकू देवी सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.