नाइपर हाजीपुर में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन
हाजीपुर, अगस्त 10 -- हाजीपुर। सं.सू. राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाईपर), हाजीपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नव-प्रवेशित परास्नातक (मास्टर्स) और पीएचडी शोधार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह भी पढ़ें- टीका लगाकर बीफार्मा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का हुआ स्वागतमुख्य अतिथि का संबोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी) पटना के निदेशक कर्नल राहुल शर्मा सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने नव-प्रवेशित शोधार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और नैतिक अनुसंधान के पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। कर्नल शर्मा ने विद्यार्थियों से जिज्ञासा की भावना विकसित करने, अंतर-विषयक अध्ययन (इंटरडिसिप्लिनरी लर्निंग) को अपनाने तथा औषधीय व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.