मथुरा, जनवरी 22 -- वीडीजीएस अंडर-14 प्रीमियर लीग का फाइनल विद्या देवी जिंदल स्कूल के मैदान पर हुआ। इसमें नाइट राइडर ने चैलेंजर टीम को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा हासिल किया। शुभारंभ सीओ छाता भूषण वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। उनका स्वागत नितिन शर्मा, प्रीती शर्मा, प्रधानाचार्य सौम्यनाथ व कोच सुखदेव सिंह चौहान ने पटुका पहनाकर, स्मृति चिह्न व गुलदस्ता भेंटकर किया। नाइट राइडर के कप्तान अभिमन्यु डागर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। वहीं बैंसला के 84 रनों से टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 237 रन बनाए। चेलैंजर टीम मात्र 151 रन पर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच आदि बैसला एवं मैन ऑफ द सीरीज कुणाल चौधरी को दिया। इस दौरान वाईके त्यागी, बृजेश मालीवाल, राजेंद्र खत्री, बीआर चौधरी, संजय शर्मा आदि रहे। अंपायर दिगंबर सिंह एंव वजीर राजपूत रहे। कॉमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.