कानपुर, जून 9 -- कानपुर देहात। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति एवं उसके प्रभावी आकंलन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को नाइट ब्लड सर्वे का प्रशिक्षण सीएमओ कार्यालय में किया गया। नाइट ब्लड सर्वे के माध्यम से फाइलेरिया की वास्तविक स्थिति का आकंलन करना तथा सर्वेक्षण प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अकबरपुर, अमरौधा, राजपुर, संदलपुर, झींझक, रसूलाबाद, डेरापुर एवं मैथा से आए लैब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट, ईएमएमआई एवं बीसीपीएम ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों को नाइट ब्लड सर्वे की तकनीक, सैंपल कलेक्शन की विधि, माइक्रोप्लानिंग, माइक्रोफाइलेरिया की पहचान, डेटा संकलन एवं रिपोर्टिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। एनबीएस सर्वेक्षण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उपायों पर भी विश...