नाइट बल्ड सर्वे में लोगों के लिए गए बल्ड सैम्पल
बांका, अक्टूबर 1 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत बुधवार की रात कटोरिया प्रखंड के नगर पंचायत क्षेत्र स्थित मंडल टोला कठौन में रात्रि रक्त पट्ट सर्वे कराया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र मंडल टोला कठौन में रात 10 बजे से 12 बजे तक लोगों के रक्त के नमूने लिए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रक्त पट्ट संग्रह का कार्य किया। अभियान के तहत गुरुवार की रात भी रात्रि रक्त सर्वे के तहत लोगों के रक्त पट्ट लिए जाएंगे। इसके बाद एकत्र किए गए रक्त पट्टों की जांच की जाएगी, जिसके आधार पर फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति का पता लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Munger News: फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर नाइट ब्लड सर्वे शुरूग्रामीणों से सहयोग की अपील
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.