साहिबगंज, मार्च 19 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर 1 महाजन टोली, नमामि गंगे तट पर बीते बुधवार की देर रात नाइट पिंग पोंग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन महाजन पाली क्रिकेट क्लब की ओर से किया गया। मौके पर कमेटी के संरक्षक अपूर्व मोहन चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज घोष, बिमल साहा, राजीव रंजन राय ,सदस्य विवेक साहा, राकेश रंजन ,अभिजीत सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिवत रूप से टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। मौके पर कुल 14 टीमों ने भाग लिया फाइनल मैच बर्मन कॉलोनी और महाजन टोली कयामत टीम के बीच खेला गया । बर्मन कॉलोनी टीम ने जीत हासिल किया। विनर टीम और रनर टीम को नगद राशि एवं कप देकर सम्मानित किया गया। मौके पर रूपक कुमार, किशन राय, कल्लु, सोनू आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.