उरई, मार्च 31 -- जालौन। बाराहीं देवी मेला मैदान में आयोजित रात्रिकालीन जालौन ट्रॉफी सीजन दो का फाइनल मैच बेतवा ग्रुप यश इलेवन और भांडेर इलेवन के बीच हुआ। जिसमें यश इलेवन ने पांच विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को 1,11,100 रुपये नकद और उपविजेता टीम को 51,000 रुपये नकद व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले में पहले मैदान पर खेलने उतरी भांडेर इलेवन टीम के बल्लेबाज राज ने 14 गेंदों में 12 रनों की पारी खेलकर टीम को सधी हुई शुरूआत दी। लेकिन उनका साथ दे रहे जीतू के बिना खाता खोले पवेलियन लौटने से टीलम दबाव में आ गई। श्रेयस नौ रन बनाकर आउट हुए तो अजय पाठक भी शून्य पर चलते बने। गोपेश एक रन बनाकर पवेलियन जा बैठे। निचले क्रम के बल्लेबाज राहुल ठाकुर ने 13 गेंदों पर 20 रन और हारिश मंसूरी ने 19 गेंदों में 21 रन बनाकर टीम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.