बांका, जून 13 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र के असुढ़ा पंचायत अंतर्गत गोंदरा गांव स्थित खेल मैदान पर आयोजित नाइट जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक माहौल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में अभिजीत, सुमन, निवास, पीयूष और वरुण की कुल पांच टीमों ने भाग लिया। लीग चरण के मुकाबलों के बाद वरुण और पीयूष की टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर वरुण की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 61 रन बनाकर सभी विकेट गंवा दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीयूष की टीम 6 ओवर 3 गेंद में 53 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। यह भी पढ़ें- बिक्रमगंज ने सूर्यपुरा को सात विकेट से हराकर जीता नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट इस प्रकार वरुण की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। मैच में कप...