चतरा, अप्रैल 25 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। जिले के अति पिछड़ा क्षेत्र लावालौंग प्रखंड के हेडुम पंचायत अंतर्गत पोटम गांव स्थित काशी महुआ टोला की छात्रा निशा कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे इलाके को गर्व से भर दिया है। निशा कुमारी के पिता प्रमोद साहू प्रखंड मुख्यालय स्थित मॉडल स्कूल में नाइट गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे सब्जियों का व्यवसाय भी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके इस कार्य में उनकी पत्नी उर्मिला देवी बराबर की सहभागी रहीं हैं। यह भी पढ़ें- जिला टॉपर को मुखिया संतोष राम ने दी बधाई सीमित संसाधनों के बावजूद बेटी की शिक्षा में उन्होंने कोई कमी नहीं आने दी। निशा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने स्कूल के शिक्षकों...