रांची, अप्रैल 5 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। हेसल क्रिकेट क्लब ने गोल्डन ट्रॉफी नाइट क्रिकेट का रविवार को आयोजन किया जिसका उद्घाटन खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने किया। टूर्नामेंट का फाइनल 12 अप्रैल को खेला जाएगा। उद्घाटन मैच महेशपुर और साल्हन के बीच खेला गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्तकर बल्ले से शॉट खेलकर मैच का शुभारंभ किया। मौके आयोजन समिति के अध्यक्ष मिनहाज आलम, महमूद अंसारी, जबारूल अंसारी, फिरोज अंसारी, प्रभारी अमीरूल अंसारी, साबिर हसन, जमील अख्तर, मो अंसार, साबिर, अमिरूल, संरक्षक समाजसेवी मुस्तफा अंसारी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.