रामपुर, जून 9 -- ​रामपुर। ज्वाला क्लब वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित के.पी. सिंह मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा है। टूर्नामेंट में सोमवार रात दो बेहद रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिसमें सेवा फार्मेसी और उत्तर प्रदेश पुलिस की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर शानदार आगाज किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य संजय यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- जाफराबाद प्रीमियर लीग जीत रामपुर ने अपने नाम की ट्राफीपहला मैच टूर्नामेंट का पहला मैच सेवा फार्मेसी ने टीएनएम अकादमी की टीमों के बीच खेला गया। टीएनएम क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवरों में 5 विकेट खोकर 175 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए कार्तिक यादव ने 28 गेंदों में 63 रन और अभिषेक भाटी ने 4...