पाकुड़, अप्रैल 6 -- पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में आयोजित पाकुड़िया नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 1.0 का भव्य आगाज़ 05 अप्रैल की रात को हुआ। पहले ही दिन दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों की भरपूर सौगात मिली। कुल कई मैच खेले गए, जिनमें टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया। यह सभी मुकाबले पाकुड़िया के शानदार खेल मैदान हाई स्कूल पाकुड़िया में नाइट मैच के रूप में खेले जा रहे हैं, जहां लाइट की रोशनी में खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों का जोश देखने लायक है। पहले दिन के मुकाबलों में राइजिंग स्टार टेगुरिया का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। टीम ने अपने तीनों मैच जीतकर जीत की हैट्रिक लगाई और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। वहीं चिमन सुपर किंग ने भी अच्छा खेल दिखाते हुए 3 में से 2 मैच अपने नाम किए। ढाका 11 की टीम को 3 मैचों में से 1 में जीत मिली, जबकि फ्रेंड 11...