भभुआ, अप्रैल 9 -- विजेता व उपविजेता टीम को पैक्स अध्यक्ष ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया (युवा पेज) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के उमापुर सरैया में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच जैतपुर कला और रतवार क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। रतवार की टीम विजयी रही। मैच का उद्घाटन सरैयां पैक्स अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह उर्फ चंचल सिंह ने किया। जैतपुर कला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 8 ओवर में जैतपुर कला की टीम मात्र 90 रन बना सकी। जवाब में उतरी रतवार की टीम ने 6 ओवर 1 गेंद में ही आठ विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। उद्घाटन कर्ता द्वारा विजेता टीम रतवार के कप्तान नीतीश पांडेय को पदक एवं 10000 एवं उपविजेता कैप्टन को पदक एवं 5000 का नकद पुरस्कार दिया गया। खेल प्रेमियों को उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में पंचायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.