मैनपुरी, मई 23 -- नगर पंचायत के गांव उदयपुर में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार की रात रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में बेवर और सैफई का सामना हुआ। बेवर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 119 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में सैफई की टीम 85 रन ही बना सकी, जिसमें वंश ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। बेवर के हिमाचल को मैन ऑफ द मैच दिया गया।दूसरा मुकाबला प्रिंस क्रिकेट क्लब किशनी और महाराजा क्रिकेट क्लब किशनी के बीच हुआ। प्रिंस क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराजा की टीम महज 85 रन पर सिमट गई। यह भी पढ़ें- नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट: बेवर और किशनी की टीमें अगले दौर में पहुंचीं टीम की तरफ से खाला ने 35 रन बनाए। तनीश को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन...