नाइट क्रिकेट : डीजी वर्ल्ड और महाराजा क्लब ने जीते अपने मैच
मैनपुरी, जून 15 -- नगर के एमडी रिसॉर्ट के पास खेल मैदान पर चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-4 में रविवार रात रोमांचक मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला डीजी वर्ल्ड क्रिकेट क्लब किशनी और चिंगारी क्रिकेट क्लब फ़रेंजी के बीच हुआ। भाजपा नेता गोविंद चौहान ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीजी वर्ल्ड की टीम 10 ओवरों में 69 रनों पर ऑलआउट हो गई। जवाब में चिंगारी क्रिकेट क्लब 41 रनों पर ही सिमट गई। डीजी वर्ल्ड के अंबुज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए और अपनी टीम को आसान जीत दिलाई। अंबुज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग विक्रम प्रताप सिंह चौहान, राहुल चौहान ने की। कमेंट्री यशी तोमर, प्रदीप त्रिवेदी ने की। यह भी पढ़ें- नाइट क्रिकेट : डीजी वर्ल्ड और महाराजा क्लब ने जीते अपने मैचतीसरा मुकाबला त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.