उरई, मार्च 26 -- जालौन। बाराहीं देवी मैदान में आयोजित रात्रिकालीन जालौन ट्रॉफी सीजन दो के सेमीफाइनल मुकाबले में मेरठ ने भपेंद्र इलेवन को नौ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। पहले खेलने उतरी भपेंद्र इलेवन के पहले दो बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। सलामी बल्लेबाज नितिन व विशाल परमार छह-छह रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद आए सद्दाम हुसैन ने पारी को संभाला। उन्होंने 21 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए। शिवम सेंगर 13 रन बनाकर अविजित रहे। सतीश रजक ने तीन रन बनाकर टीम का स्कोर निर्धारित आठ ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 64 रनों पर पहुंचाया। दूसरी पारी में खेलने आए शाइनिंग इंडिया मेरठ के ओपनर बल्लेबाज दानिश चौधरी ने 11 गेंदों में एक चौके और छक्के की मदद से 12 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद आमिर खान ने पारी को संभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.