नाइट्रोजन गैस से भरा टैंकर हाइवे पर हुआ लीक, मची भगदड़
झांसी, जुलाई 6 -- झांसी। गुजरात से नाइट्रोजन भरकर बिहार जा रहा टैंकर सोमवार दोपहर झांसी-कानपुर एनएच पर बड़गांव के गोरामछिया के पास लीक हो गया। प्रेशर से निकली गैस से वहां भगदड़ मच गई। इसी बीच एलपीजी गैस की अफवाह ने दहशत और बढ़ा दी। पीछे आ रहे वाहन तेजी से मुड़ गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों और पुलिस ने मोर्चा संभाला। पानी डालकर उसके काबू में किया। रिसाब बंद होने के बाद टैंकर आगे के लिए रवाना हुआ। हाइवे पर प्रेशर से निकली गैस से तगड़ा जाम लग गया। वाहनों को रूट डायवर्ट कर एकल मार्ग से निकाला गया। स्थिति नियंत्रण में आते ही मार्ग सुचारू किया गया। वहीं जाम से बस, ट्रक, टैक्सी-टेंपों, दो-तीन पहिया वाहन जहां क तहां फंसे रहे।
टैंकर चालक का बयान राजस्थान के सीकर के रहने वाले रामनिवास टैंकर चालक हैं। सोमवार वह गुजरात के बड़ोदरा के कर्जण से टैंकर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.