सीवान, अगस्त 7 -- बड़हरिया। प्रखंड की हरदोबारा पंचायत के हरदोबारा गांव (पूरब टोला) में सतीश सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक, बृजेश कुमार पाठक कृषि समन्वयक और दिलीप कुमार किसान सलाहकार की उपस्थिति में आत्मनिर्भर दलहन योजना अंतर्गत अरहर की खेती प्रथम सत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को बताया गया कि जिस भी अनाज में दो दाले निकलती है उसे दलहनी फसल कहते हैं। साथ में दलहनी फसलों में खाद, और पानी की कम आवश्यकता होती है। और इसे ऊपरी जमीन पर आसानी से खेती किया जा सकता है। जहां जल जमाव न हो। दलहनी फसल विलुप्त हो रही है। जिससे मृदा में भी दिक्कत आ रही है। यह भी पढ़ें- Siwan News बदलते मौसम या खाली पड़े खेत में किसान भाई करे मड़ूआ की खेती इसलिए किसान भाई को दलहनी फसलों की खेती करना चाहिए। दलहनी फसल को बुआई के समय राइजोबियम कल्चर से ...