नोएडा, जून 18 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सुरजपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात आईटीबीपी गोलचक्कर के पास नाइजीरियन ने नशे की हालत में सड़क पर कार खड़ी कर दी। इससे काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी गाड़ी लेकर भाग गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लोगों ने सूचना दी कि आईटीबी गोलचक्कर के पास सड़क पर खड़ी एक कार की वजह से जाम लग गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार नाइजीरियन नशे की हालत में था और उसने अपनी गाड़ी को सड़क पर ही खड़ा कर दिया था। ऐसे में काफी देर तक यातायात प्रभावित हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वह कार लेकर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...