हल्द्वानी, अक्टूबर 30 -- सोशल मीडिया पर दोस्ती के नाम पर साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड के हल्द्वानी में साइबर सेल में तैनात विशेषज्ञ एसआई बीएल कुशवाहा ने साइबर ठगों के इस नए तरीके का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ठग इंस्टाग्राम के जरिए महिलाओं से दोस्ती कर खुद को विदेश में रहने वाला अमीर व्यक्ति बताते हैं। भावनात्मक रिश्ता बनाकर और महंगे गिफ्ट भेजने का वादा कर ठगी का जाल बिछाते हैं। इसके बाद महिला को फोन कर बताया जाता है कि विदेश से आया पार्सल एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है, जिसमें सोना या विदेशी मुद्रा है। कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी का डर दिखाकर कस्टम ड्यूटी व जुर्माने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए जाते हैं। यह भी पढ़ें- त्योहारी सीजन में देहरादून के कई इलाकों में बिजली गुल, 5 नवंबर तक कटौतीइन महिलाओं से हुई ठगी काठगो...