नोएडा, फरवरी 3 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। शहर में रहने वाले एक नाइजीरियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका सही पता नहीं मिलने की वजह से एक सप्ताह से शव मोर्चरी में रखा है। पुलिस के प्रयास के बाद एंबेसी से अनुमति मिलने पर बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। नॉलेज पार्क थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से नाइजीरिया का रहने वाला 41 वर्षीय एम्मा डल्ला पैरामाउंट सोसाइटी में रहता था। उसके दोस्तों द्वारा 20 जनवरी को एम्मा डल्ला को दिमागी दौरा पड़ने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में 25 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पते पर संपर्क किया, लेकिन जानकारी नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि मृतक के दोस्तों और परिजनों द्वारा एंबेसी में शव ले जाने और अंतिम क्रियाकर्म के संबंध में कोई प्रपत्र जमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.