रांची, जनवरी 10 -- पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर में अगवा किए गए झारखंड के 5 श्रमिकों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पांचो श्रमिक आठ महीने तक बंधक रहने के बाद शुक्रवार को भारत लौट आए। झारखंड सरकार के श्रम विभाग के तहत संचालित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष की प्रमुख शिखा लाकड़ा ने पुष्टि की कि झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर के रहने वाले पांचों श्रमिक सुरक्षित मुंबई पहुंच गए हैं। इस मामले की जानकारी देते हुए लाकड़ा ने कहा कि वर्तमान में पांचों मुंबई में हैं, जहां उनकी अनिवार्य स्वास्थ्य जांच और आवश्यक सरकारी व कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। वे 14 जनवरी को अपने घर लौटेंगे। गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और विदेश मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों से इन प्रवासियों की सुरक्षित व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.