लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- तहसील क्षेत्र में सक्रीय गौ रक्षकों ने नगर में विभिन्न जगहों पर रखी नांदो को सफाई की। नांदो की सफाई का उद्देश्य गर्मी के मौसम में बेजुबान पशुओं को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना है। गौ रक्षक चिंटू पूरी के नेतृत्व में गौ रक्षकों ने नांद को खाली करके, उसमें जमी काई, गंदगी को साफ किया। कई जगहों पर झाड़ू और पानी के पाइप का उपयोग किया गया। नांद के गंदा होने से गायों में संक्रमण का खतरा रहता है। नियमित सफाई से साफ चारा और पानी सुनिश्चित होता है, जिससे गौवंश स्वस्थ रहते हैं। चिंटू पूरी ने बताया कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है और तेज धूप निकल रही है, ऐसे में आवारा पशु पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। कई स्थानों पर रखी गई नांदों में गंदा पानी या काई जमा हो जाती है, जिससे पशुओं को पीने योग्य पानी नहीं मिल पाता। चिंटू पूरी ने क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.