नांदेड़-हजरत निजामुद्दीन-नांदेड़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
आगरा, मई 15 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 07660/07661 नांदेड़-हजरत निजामुद्दीन-नांदेड़ स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि ट्रेन नांदेड़ से 22 मई शुक्रवार को और हजरत निजामुद्दीन से 25 मई सोमवार को चलेगी। ट्रेन नांदेड़ से 22 मई शुक्रवार को सुबह 6.25 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10.45 बजे आगरा कैंट और दोपहर 2.30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से 25 मई सोमवार को रात 1.25 बजे चलकर सुबह 4.30 बजे आगरा कैंट और अगले दिन सुबह 9.45 बजे नांदेड़ पहुंचेगी। ट्रेन में 18 स्लीपर, 2 जनरल कोच लगे होंगे। यह भी पढ़ें- उधना-निजामुद्दीन-उधना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन यह भी पढ़ें- गुजरात के उधना से निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेन, 5 राज्यों से गुजरेगी; कब चलेगी, कितने फेरे लगाएगी यह भी पढ़ें- रेलवे ने 12 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.