जामताड़ा, अप्रैल 22 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने नांदेड़ और आसनसोल के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 07701 नांदेड़-आसनसोल विशेष ट्रेन 21 अप्रैल 2026 को रात 23:50 बजे नांदेड़ से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 12:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वहीं, 07702 आसनसोल-नांदेड़ विशेष ट्रेन 23 अप्रैल 2026 को 14:00 बजे आसनसोल से रवाना होकर तीसरे दिन 00:45 बजे नांदेड़ पहुंचेगी।इस विशेष ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान (स्लीपर) श्रेणी तथा वातानुकूलित (एसी) श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों से इस विशेष सेवा का लाभ उठाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- बीकानेर-कोलकाता के बीच एकतरफा विशेष ट्रेन चलेगी यह भी पढ़ें- गर्मी में यात्रियों को राहत : 20 समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.