फतेहपुर, मार्च 28 -- खागा, संवाददाता। शुक्रवार को रामनवमी के पावन अवसर पर बड़े हनुमान मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यह शोभायात्रा बड़े हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर एपीएस विद्यालय, किशनपुर रोड, मानू का पुरवा और सराफा बाजार होते हुए पुनः मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र 'जय श्रीराम' के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालु भगवान राम के जयकारे लगाते हुए नाचते गाते आगे बढ़ रहे थे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। जगह जगह पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए जलपान और भंडारे की व्यवस्था की गई। जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा भाव का परिचय दिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता की अनूठी झलक देखने को मिली। इस आयोजन में प्रमुख रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.