बिजनौर, मार्च 24 -- नांगल सोती। नौजवान भारत सभा और स्त्री मुक्ति लीग द्वारा आयोजित शहीद मेले का मशाल जुलूस के साथ समापन किया गया। सोमवार देर शाम मेले में अंतिम दिन भगत सिंह के अधूरे ख्वाब को पूरा करने का संकल्प लिया गया।आरबीएस इंटर कॉलेज के खेल मैदान में मसाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में भगतसिंह तुम ज़िन्दा हो, हम सबके संकल्पों में, भगतसिंह का जो ख़्वाब अधूरा, इसी सदी में होगा पूरा' आदि नारे लगाए गए। नौजवान भारत सभा के अपूर्व मालवीय ने युवाओं को सच्चाई, न्याय और ईमानदारी के रास्ते पर चलने, जाति-धर्म में न बटकर मिल-जुलकर संघर्ष करने की शपथ दिलाई। सामाजिक कार्यकर्ता चौधरी हेमेंद्र सिंह ने संकल्प सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि शहीदों की शहादत का दिन हमारे लिए शोक का नहीं बल्कि गर्व का दिन है। ये दिन साहस, दृढ़ता और कुर्बानी की भावना को जगाने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.