बिजनौर, फरवरी 26 -- दो दिन से लापता शहजादपुर निवासी ट्रैक्टर मैकेनिक का शव तलाश में जुटे परिजनों को गंगा नदी में पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। गांव शहजादपुर निवासी इरफान (45 वर्ष) की जीतपुर बस स्टैंड पर ट्रैक्टर मैकेनिक की दुकान थी। सोमवार को इरफान उत्तराखंड के रंजीतपुर में एक कार्यक्रम में गया था लेकिन, वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार दोपहर इरफान का शव गंगा नदी में पड़ा मिला। परिजन गंगा नदी में डूबने से मौत होने की आशंका जता रहे हैं। इरफान की पुत्री की अगले माह शादी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी लेकिन, उसकी मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि शव मिलने की सूचना नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान...