नई दिल्ली, फरवरी 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में नकली दवाओं के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए दिल्ली सरकार के ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने नांगलोई इलाके में विशेष निगरानी अभियान चलाया। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में 12 खुदरा दवा विक्रेताओं की दुकानों की जांच की गई, जिनमें से 10 केमिस्ट नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। विभाग ने सभी के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांड की दवाओं के 49 नमूने गुणवत्ता जांच के लिए एकत्र किए गए, जिन्हें प्रयोगशाला भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार कई दुकानों पर दवाओं पर छूट देने के बोर्ड लगे मिले, जबकि नियमानुसार इस तरह का प्रचार प्रतिबंधित है। ऐसे बोर्ड तत्काल हटवाए गए और संबंधित दुकानदारों को सख्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.