नही होता है ब्लीचिंग और फॉगिंग
जमुई, मार्च 16 -- जमुई, निज प्रतिनिधि जमुई शहर के विभिन्न हिस्सों में ब्लीचिंग छिड़काव और फॉगिंग का काम नही किया जा रहा है। शहर वासी का हमेशा से आरोप रहा है कि सिर्फ जिले के वरीय अधिकारियों के आवास तक ही फॉगिंग का कार्य नगर परिषद द्वारा कराया जाता है। कई मुहल्ले के लोगों ने आरोप लगाया कि नागरिक सुविधा के नामपर नगर परिषद कई तरह का टैक्स वसूल करती है। बावजूद न तो फॉगिंग किया जाता है और न ही ब्लीचिंग का छिड़काव किया जाता है। नगर परिषद सिर्फ खानापूर्ति करने का काम करती है। जो एक तरह से जांच का विषय है। कहा कि हर माह लाखो रुपये का मच्छर को भगाने का केमिकल का खरीद कागजो पर किया जाता है, ऐसा कई वार्ड पार्षद ने भी बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.