नही सुधर रही गैस वितरण की स्थिति , उपभोक्ता परेशान
लातेहार, मई 12 -- बरवाडीह , प्रतिनिधि । बरवाडीह में एचपी गैस वितरण की स्थिति नही सुधर रही है। उपभोक्ता काफी परेशान हैं। कब तक गैस वितरण की व्यवस्था सुधरेगी या नही, यह बड़ा सवाल भी बन गया है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग किये एक सप्ताह से दस दिन हो गए हैं, लेकिन गैस नही दिया जा रहा है। किस कारण उन्हें गैस नही मिल रहा है, इसे भी बताने वाला कोई नही है। गैस वितरक का फोन भी नही लग रहा है। अन्य कर्मियो के द्वारा उपभोक्ताओं को गैस भेजवाने का सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। विभागीय अधिकारी भी कुछ नही कर रहे हैं। एचपी गैस कम्पनी के एरिया ऑफिसर से इस बारे में सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होने मोबाइल रिसीव नही किया। इधर एमओ सुमित कुमार तिवारी ने बताया कि कई उपभोक्ताओ को गैस नही मिलने की सूचना मिल रही है। कितने उपभोक्ताओं का गैस पेंडिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.