सुल्तानपुर, जनवरी 11 -- जयसिंहपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अंडरपास के ऊपर लगी लाइटें करीब एक सप्ताह से नहीं जल रही हैं। लाइटों के न जलने से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। लाइटों को कुछ दिनों पहले दुरुस्त किया गया था मगर लाइटें फिर खराब हो गई हैं। जयसिंहपुर इलाके के दर्जनों गांवों से होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे गुजरी है। एक्सप्रेस वे निर्माण के बाद अंडरपास और कई अन्य स्थानों पर उजाले के लिए लाइटें लगवाई गई थीं। एक्सप्रेस वे के 150 वें किलोमीटर के समीप अंडरपास के ऊपर कई लाइटें लगी हैं जो शाम को नही जलती हैं। इन स्थानों पर शाम होते ही अंधेरा हो जाता है। एक्सप्रेस वे के अंडरपास से दिन रात लोगों का आना जाना भी होता है। लाइटों के न जलने से राहगीरों को आवागमन में समस्या हो रही है। स्थानीय लोगों ने खराब लाइटों को दुरुस्त कराये जाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.