नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लीगल' के मेकर्स की अर्जी पर एक्टर सलमान खान से जवाब मांगा। फिल्म निर्माता ने यह याचिका फिल्म की रिलीज के खिलाफ बॉलीवुड स्टार की तरफ से दायर मुकदमे पर रोक लगाने के लिए दायर की है। जिस पर सुनवाई के बाद जस्टिस अनूप जयराम भंभानी ने फिल्म निर्माताओं की अर्जी पर खान को नोटिस जारी किया। फिल्म निर्माता की तरफ से दायर याचिका में कहा गया है कि हाई कोर्ट में पहले से चल रहे एक मामले में भी ऐसी ही राहत मांगी गई थी और तर्क दिया कि जब तक पुराने मामले का फैसला नहीं हो जाता, तब तक मौजूदा कार्यवाही पर रोक लगा दी जानी चाहिए। दरअसल यह पूरा विवाद उस फिल्म से जुड़ा है, जिसके खिलाफ एक याचिका लगाकर सलमान खान ने उस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है, क्योंकि उन्हें लगता है ...