अलीगढ़, जुलाई 15 -- छर्रा (अलीगढ़), संवाददाता। छर्रा थाना क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता के पांचवे दिन भी बयान नहीं हो सके हैं। किशोरी पूरी तरह बोलने की स्थिति में नहीं हैं। बुधवार को भी पुलिस मेडिकल कालेज पहंुची,मगर किशोरी के पूरी तरह होश में न होने पर बिना बयान के ही वापस लौट गई। अब पुलिस को पूरी तरह होश में आने का इंतजार हैं। बता दें कि कस्बा छर्रा के एक मोहल्ला निवासी 14 साल की किशोरी बीते शनिवार शाम को घर से सब्जी लेने गई थी। इसी बीच क्षेत्र के ही एक गांव निवासी किशन गोपाल पुत्र राजपाल व संजू पुत्र विजयपाल ने 50 रुपये और मोबाइल फोन दिलाने का लालच देकर उसे बाइक पर बिठाकर अपने घर ले गए। यह भी पढ़ें- किशोरी की हालत में सुधार, बयान दर्ज करेगी पुलिस वहां खुद शराब पीने के साथ किशोरी को भी जबरन शराब पिलाई। इसके बाद दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया...