नहीं हो सकी कॉलेज की जमीन की नाप, बैरंग लौटे कर्मचारी
गंगापार, जून 27 -- मंगला प्रसाद इंटर कालेज बामपुर में जमीन की नाप व पथरगड्डी के लिए हाईकोर्ट इलाहाबाद के आदेश पर गयी मेजा तहसील की राजस्व टीम और पुलिस कर्मी कुछ लोगों के विरोध के कारण बैरंग लौट गए। मंगला प्रसाद इंटर कालेज बामपुर के प्रबंधक अश्वनी कुमार ने डीएम प्रयागराज को प्रेषित शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि हाईकोर्ट इलाहाबाद के आदेश और एसडीएम मेजा के निर्देश पर विद्यालय के जमीन की नाप और पथरगड्डी के लिए मेजा तहसील के राजस्व कर्मचारी और मांडा पुलिस मौके पर आयी। यह भी आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने नाप करने को लेकर व्यवधान किया, जिससे टीम वापस लौट गयी। प्रबंधक ने पर्याप्त सुरक्षा के साथ हाईकोर्ट के आदेश के तहत नाप व पथरगड्डी कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.