सोनभद्र, अप्रैल 18 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में गेहूं की खरीद धीमी गति से होने के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्रय केन्द्रों पर अपनी उपज रखकर खरीद का इंतजार कर रहे किसानों की फसल को मवेशी खा रहे हैं। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। किसान अपनी उपज को लेकर कई-कई दिन से क्रय केन्द्रों पर खरीद का इंतजार कर रहे हैं। जिले में गेहूं खरीद के लिए कुल 72 क्रय केन्द्र बनाए गए हैं। हालांकि अभी कई क्रय केन्द्रों पर बोहनी भी नहीं हो सकी है। खरीद में बोरे की कमी भी आडे़ आने की बात कहीं जा रही है। क्रय केन्द्रों पर खरीद की गति काफी धीमी होने के कारण इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसान अपनी उपज लेकर क्रय केन्द्रों पर खरीद का इंतजार कर रहे हैं। इसका नतीजा है कि क्रय केन्द्रों पर रखी किसानों की उपज को मवेशी खा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.