बगहा, अप्रैल 6 -- नरकटियागंज, हमारे संवाददाता। गर्मी का सीजन शुरू होते ही क्षेत्र में अगलगी की घटनाएं बढ़ गई है। फायर ब्रिगेड का काम भी बढ़ गया है। हालांकि नरकटियागंज में फायर ब्रिगेड टीम के पास पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। सीमित संस्थानों के बावजूद कर्मी अपनी ड्यूटी को बखूबी अंजाम देते रहते हैं। दमकल में पानी भरने के लिए हाइड्रेंड पंप की जरूरत होती है। लेकिन नरकटियागंज में फायर ब्रिगेड टीम के पास पंप की सुविधा फिलहाल उपलब्ध नहीं है। पानी भरने के लिए दमकल वाहन लेकर चीनी मिल में जाना पड़ता है। नरकटियागंज फायर ब्रिगेड प्रभारी खुशबू कुमारी ने बताया कि मिल के अलावा भी कुछ जगहों पर अन्य पंप चह्निति किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर इन पंपों से भी पानी लिया जाता है। फिलवक्त टीम के पास 7 दमकल वाहन हैं। इनमें 2 बड़े एवं 5 छोटे हैं। फायर ब्रिगेड टीम कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.