हाथरस, जनवरी 1 -- हाथरस। बुधवार को सुबह घने कोहरे के कारण हाइवे पर वाहन रेंगते दिखाई दिए। सर्दी के कारण सरकारी कार्यालयों में स्टाफ काफी देरी से पहुंच सका। पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए और आसमान में धुंध की सफेद चादर तनी रही। गलन और ठंड की वजह से जनजीवन प्रभावित रहा। सर्दी की वजह से लोगों की कंपकंपी छूटी रही। ठंड से बचाव को लेकर लोग तमाम जुगत करते रहे, लेकिन इसके बाद भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिसंबर माह के अंतिम दिन बुधवार को भी सर्दी क प्रचंड तेवर देखने को मिले। बुधवार को जब सुबह लोग जागे तो घना कोहरा दिखाई दिया। हालात यह रहे कि हाइवे पर जहां वाहन रेंगते दिखाई दिए। वहीं ट्रेनों की रफ्तार भी थम सी गई। इसके कारण रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों को ट्रेनों का घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.