मुरादाबाद, दिसम्बर 28 -- कई दिन बाद रविवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने की वजह से कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हो गए। सुबह शीतलहर कोहरे की चादर ओढ़कर आई। कोहरे ने दिनभर सूर्य की किरणों को भी धरती पर नहीं उतरने दिया, जिसके चलते लोग ठिठुरन से कांपते रहे। अधिकतम तापमान 12.8 और न्यूनतम आठ डिग्री दर्ज किया गया। रविवार की सुबह खूब कोहरा था,जिसके कारण नगर के विभिन्न क्षेत्र कोहरे से ढके रहे। बर्फीली हवाओं ने सुबह से ही अपना डेरा जमा लिया था। दिन चढ़ने के साथ ही सूर्यदेव के दर्शन की उम्मीद धूमिल होती गई। हल्की ओस की बूंदों ने जनजीवन को प्रभावित किया। दोपहर बाद बढ़ा ठंड का कहर शाम को पूरे चरम पर था। ठंड से बचाव के लिए राहगीरों को अलाव ही एकमात्र सहारा नजर आया। बाजारों में प्रमुख सड़कों के किनारे कई स्थानों पर लोग अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.