मेरठ, अगस्त 21 -- कुशावली गांव के बाहरी छोर पर हत्या कर डाले गए युवती के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी आस पास के जिलों के पुलिस व अन्य वाट्सऐप ग्रुपों के माध्यम से फोटो वायरल कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस घटनास्थल के आस पास भवनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगल रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक महिला के बारे में कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई थी। बता दें कि गुरुवार दोपहर कुशावली मार्ग पर सड़क किनारे एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। महिला की निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। सिर पर ईंट से वार किया गया था, इसके अलावा युवती के गले पर भी निशान थे, जिसके चलते उसकी गला दबाकर हत्या करने फिर पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर ईंट से...